मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में BJP का बढ़ता जनाधार, विपक्ष के नेताओं ने बदला पाला

0

पलवल में हरित बैसला और गोपाल राय ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा जॉइन की। नेताओं ने विकास कार्यों और जनहितकारी नीतियों को बताया वजह।


उमंग वालिया/ पलवल।

पलवल में भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली जब आजाद समाज पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हरित बैसला तथा समता पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। दोनों नेताओं का भाजपा परिवार में स्वागत हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया।


सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम पलवल के सेक्टर-2 स्थित खेल मंत्री गौरव गौतम के निवास पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं और समर्थकों ने कहा कि पलवल जिले में लगातार हो रहे विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं और मजबूत संगठनात्मक कार्यशैली के कारण लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है।


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम तथा भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला के नेतृत्व में भाजपा जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों से लोग प्रभावित हैं। यही कारण है कि विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी भाजपा की विचारधारा और कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं।


इस अवसर पर खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का संकल्प और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य जनता का विश्वास जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीति नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ कार्य करती है।


उन्होंने कहा कि पलवल जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए अनेक योजनाओं पर कार्य चल रहा है। विभिन्न विचारधाराओं से जुड़े लोगों का भाजपा परिवार में शामिल होना इस बात का संकेत है कि जनता विकास और जनसेवा की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।


भाजपा में शामिल हुए हरित बैसला ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई बार खेल मंत्री गौरव गौतम से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मंत्री ने हर बार उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता दिखाई। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान की कार्यशैली को देखकर वे काफी प्रभावित हुए।


भाजपा में शामिल हुए डॉ हरित बैसला ने कहा कि गौरव गौतम के युवा नेतृत्व का लाभ पलवल जिले को विकास के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं को बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। भविष्य में इसका लाभ जिले के युवाओं को मिलेगा और पलवल खेलों के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।


वहीं भाजपा में शामिल हुए गोपाल राय ने कहा कि वे भाजपा की विकासोन्मुखी सोच और जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। पलवल जिले में भी विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।


गोपाल राय ने कहा कि खेल मंत्री गौरव गौतम की सक्रिय कार्यशैली और विकास को लेकर उनकी दूरदर्शी सोच ने उन्हें प्रभावित किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के साथ मिलकर वे क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्यों में अपनी भूमिका निभाएंगे।


कार्यक्रम के अंत में खेल मंत्री गौरव गौतम ने भाजपा में शामिल हुए सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए साथी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ पलवल और हरियाणा के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top