पलवल में 5.19 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, सड़क-नाली और ओबीसी कम्युनिटी सेंटर का होगा निर्माण

0

पलवल में खेल मंत्री गौरव गौतम ने 5.19 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सड़क, नाली और कम्युनिटी सेंटर बनेंगे।


न्यूज डेस्क/ पलवल।

हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में लगभग 5.19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने नारियल फोड़कर विकास कार्यों की औपचारिक शुरुआत की।


मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि नगर परिषद पलवल द्वारा प्रस्तावित इन परियोजनाओं के तहत क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण, बीपीएल कॉलोनी के आसपास आधारभूत सुविधाओं का विकास, विभिन्न गलियों का निर्माण तथा ओबीसी कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इन सभी कार्यों पर लगभग 5.19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि पलवल के विकास को नई गति देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है और जनता का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि सभी विकास कार्य पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से किए जा रहे हैं।

गौरव गौतम ने कहा कि नगर परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया है कि शहर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे और प्रत्येक वार्ड के लिए संतुलित रूप से बजट उपलब्ध कराया जाएगा ताकि किसी क्षेत्र की उपेक्षा न हो।


उन्होंने यह भी कहा कि पलवल को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्यों की घोषणा करना नहीं बल्कि उन्हें धरातल पर उतारना है, ताकि आम नागरिकों को सीधा लाभ मिल सके।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top