हसनपुर बार एसोसिएशन ने आयोजित किया 6वां रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

0

हसनपुर बार एसोसिएशन के 6वें रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्तदान हुआ। अधिवक्ताओं, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


न्यूज डेस्क/ पलवल।

विश्व हेपेटाइटिस दिवस और गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हसनपुर सब-तहसील बार एसोसिएशन द्वारा अपना ब्लड सेंटर, पलवल के सहयोग से 6वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 30 यूनिट रक्तदान किया।


कार्यक्रम में कई नियमित रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया। अधिवक्ता मोहित वशिष्ठ ने 8वीं बार, अधिवक्ता नरेंद्र चौहान ने 20वीं बार, राकेश ने 15वीं बार और वरिष्ठ पत्रकार सुनील कर्दम ने 17वीं बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।


रक्तदाताओं ने युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचा सकता है।


कार्यक्रम में विक्रम सिंह यात्री और होडल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सौरव राजपूत ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और यह केवल मानव शरीर से ही प्राप्त किया जा सकता है। यदि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान करे तो रक्त की कमी से किसी मरीज को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।


अपना ब्लड सेंटर, पलवल के प्रभारी डॉ. प्रशांत गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वैच्छिक और नियमित रक्तदान ही सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से समय-समय पर रक्तदान करने का आह्वान किया।


शिविर में मनोज बैंशला, तोताराम, देवेंद्र कुमार, दीपक चौहान, रोहताश सहनोली, सतीश खाम्बी, चेतन शर्मा, सुनील कर्दम सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अधिवक्ता और न्यायालय स्टाफ मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top