अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोज़न

0

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोज़न

जी.जी.डी.एस.डी महाविद्यालय के परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला प्रकोष्ठ एवं यौन उत्पीड़न विरोधी सेल द्वारा रोटरी क्लब पलवल (सिटी)के सौजन्य से छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेश कुमार द्वारा की गई। इस शिविर के दौरान छात्राओं का हिमोग्लोबिन,मधुमेह थाइरोइड एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई है।

महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ वनीता सपरा ने बताया कि छात्राओं में खून की कमी से होने वाली मुश्किलों से अवगत कराने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया एवं जिन छात्राओं में खून की कमी है, उन्हें हीमोग्लोबिन की कमी पूरी करने के लिए मल्टीविटामिन  की दवाईयां भी दी जाएगी। इस शिविर में सर्वोदय चिकित्सालय फरीदाबाद की प्रसूतिशास्री डॉ विशाखा ने छात्राओं से उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए बातचीत भी की एवं डॉ केशव भाटी ने छात्राओं की सामान्य जांच की और उन्हें मेडिसिन भी बताई। छात्राओं ने अपनी निजी समस्याओं के निवारण के लिए डॉ विशाखा से सलाह ली।

इस शिविर के दौरान सर्वोदय चिकित्सालय की टीम ने लगभग 100 छात्राओं एवं उनके 20 प्राध्यापकों की जांच की छात्राओं को उत्साहित करने के लिए महाविद्यालय के महिला संकाय से डॉ अंजू, डॉ बंदना कालरा, डॉ कांता रानी, डॉ मीना कुमारी, डॉ रुचि शर्मा ,डॉ अंजू ढल एवं डॉ मनीषा अग्रवाल शिविर में उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन में प्रधान रोटेरियन अनिल  सैनी, कोषाध्यक्ष रोटेरियन सचिन, महाविद्यालय के पूर्ब छात्र रोटेरियन एडवोकेट कुलदीप गौर, पूर्ब अध्यक्ष रोटेरियन नरेंद्र बैंसला, महाविद्यालय के सीनियर सह प्रोफेसर एस.एस.सैनी, डॉ वनीता सपरा एवं डॉ कुसुम का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top