खेल प्रतियोगिता हुई आयोजित, उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वालों को किया सम्मानित
नैशनल टीवी मीडिया/ उमंग वालिया।
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडकोला में मंगलवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर गत वर्ष पांचवीं से 12वीं तक उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सद्दीक अहमद ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक ठाकरान ने की। इस कार्यक्रम में गांव की महिला सरपंच सविता डागर, डागर पाल के प्रधान धर्मवीर डागर, जौहरखेडा गांव से तेज सिंह डागर और सरजीत सिंह डागर भी मौजूद रहे।
इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणवी गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इसके पश्चात छात्राओं की खेल प्रतियोगिता करवाई गई। लंबी कूद में स्टेट में स्थान पाने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। पीएमश्री स्कूलों में जिला खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा पलक को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक जगवीर सिंह डागर, नरेश डागर, कर्मवीर डागर, देवेंद्र डागर, संदीप, आकाश, विनेश गुलिया, बीरपाल, नेमसिंह, रमाकांत, किशनलाल, मनोज कुमार और रितु को भी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।







नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।