गांवों में जनसंपर्क अभियान चला ​कांग्रेस की गिनाई खूबियां

0

कहा कांग्रेस पार्टी में महिलाओं के हित सुरक्षित




कांग्रेस नेत्री नीतू मान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ही महिलाएं के हित सुरक्षित हैं। भाजपा शासन में महिलाओं के विरूद्ध अपराध निरंतर बढ़ रहे हैं। भाजपा का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा विफल साबित हो रहा है। आज सरकार ने मंहगाई इतनी बढ़ा दी है कि महिलाओं को घर चलाने में बेहद परेशानी हो रही है।



हरियाणा में आना वाला समय कांग्रेस का है। नीतू मान रविवार को पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव सदरपुर, भगवान नगर व जवां में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को संबोधित कर रहीं थी। 




कार्यक्रमों में नीतू मान का लोगों को द्वारा फूल मालाओं व पगड़ी भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान नीतू मान ने कहा कि भाजपा के 10 साल के राज में बेरोजगारी चरम पर है। बेरोजगार युवक अपराध की तरफ बढ़ रहे हैं। क्षेत्र में रोजाना चोरी, लूट, फायरिंग के मामले आम देखे जा सकते हैं। 



भाजपा राज में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के साथ जेवर व मोबाइल फोन छीनाछपटी की वारदात बढ़ रही हैं। लोगों से अपील है कि कांग्रेस का साथ देकर प्रदेश के विकास में भागीदारी करें। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता रवि बंजारा गेलपुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top