पलवल || यज्ञ कर पृथला कांग्रेस कार्यालय का हुआ शुभारंभ

0

गांव पृथला में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया




कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को गांव पृथला में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। पार्टी नेत्री नीतू मान के नेतृत्व में आयोजित कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर यज्ञ किया गया। यज्ञ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आहुति डाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। 


इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री नीतू मान ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है। भाजपा पार्टी से प्रदेश जनता त्रस्त हो गई है। प्रदेश के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। रोजगार न होने के चलते युवाओं का रुझान अपराध की तरफ बढ़ रहा है। महंगाई चरम सीमा पर है। महिलाओं को घर चलाने में बेहद मुश्किल होती है। कांग्रेस सरकार आने पर युवाओं को रोजगार, बेटियों को निशुल्क शिक्षा, किसान व खिलाड़ियों को सम्मान दिया। पृथला क्षेत्र की समस्याओं को दूर किया जाएगा। 




इस अवसर पर बंजारा समाज के प्रधान रवि बंजारा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top