पलवल || पूर्व कार्यकर्ता सम्मान समारोह के रूप में मनाया एबीवीपी ने स्थापना दिवस

0

पिछले 75 वर्षों से विधार्थियों में राष्ट्र- भावना भर रही एबीवीपी




अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के जिला प्रमुख सोनू देशवाल और सभी कार्यकर्ताओ  द्वारा स्थापना दिवस पर पूर्व कार्यकर्ता सम्मान समारोह के रूप में तथा पोधा वितरण और गीता वितरण के रूप मे मनाया गया। विचार संगोष्ठी की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजीव कत्याल जी ने की, विभाग प्रमुख कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में डॉ आज़ाद भड़ाना जी, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जितेश कोषिश, रोहित कौशिक,योगेश जी ने दीप प्रज्वलन कर की।



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के विभाग प्रमुख आज़ाद भड़ाना  ने अभाविप के इतिहास और विकास के बारे में विद्यार्थियों को बताते हुए बताया कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों में राष्ट्रवाद की भावना भरने का कार्य करता है ताकि आज का युवा ज्ञान शील एकता के मार्ग पर चलकर देश की उन्नति में उसका साथ दे सकें  विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा वह एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जिसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई नाता नहीं है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अपना रजिस्ट्रेशन व विधान है विद्यार्थी परिषद ने समय-समय पर बड़े-बड़े छात्र आंदोलन वह धारा 370 हटाने व एनआरसी लागू कराने हेतु अनेक संघर्ष किए है। 



विभाग संगठन मंत्री मनजीत ईगराह जी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उद्देश्य का कार्यप्रणाली पद्धति के बारे में बताते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने वाला छात्र संगठन है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् युवा में स्वामी विवेकानंद के विचारों को भरने का काम करता है कार्यकर्ता विकास के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री मनजीत ईगराह जी, जिला संयोजक चंद्रकांत जी, ज़िला प्रमुख सोनू देशवाल, नगर मंत्री शिवम जी, नगर अध्यक्ष सुनील जी साक्षी जी, पूर्व ज़िला प्रमुख जितेश जी, योगेश जी,  एसएफडी प्रमुख रोहित जी, जाखड़ जी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me
Tags

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top