पलवल || नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

0

नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित 




गांव कुसलीपुर स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। सोमवार को स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 



स्कूल के निदेशक चरण शर्मा ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने के परीक्षा दी थी, जिनमें से गांव कुसलीपुर निवासी आयुष व गांव रहराना निवासी जैश का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। दोनों विद्यार्थियों ने अपने माता पिता व स्कूल का नाम रोशन किया है। अन्य बच्चों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामना दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top