हरियाणा नारकोटिक्स की टीम ने गाँव असावटी से 650 ग्राम बरामद किया।
हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख श्री ओ. पी. सिंह, आई.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंखुडी कुमारी के नेतृत्व में समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट फरीदाबाद ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए गाँव असावटी थाना गदपुरी क्षेत्र से 650 ग्राम बरामद कर नशा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए युनिट फरीदाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम जिसमें गौरव,नन्द किशोर,रोहित व दीपक शामिल थे | जिनको एक गुप्त सुचना मिली कि बिट्टू दलाल पुत्र संतराम निवासी गाँव फतेहपुर बिल्लौच गांजा बेचने का काम करता है जो आज असावटी गाँव के रास्ते से गांजा लेकर जाएगा यदि अभी मौके पर रेड की जाएं तो सफलता हासिल हो सकती है। तुरंत गुप्त सुचना के आधार पर मौके पर टीम की सहायता से नशा तस्कर को काबू किया गया। नशा तस्कर की तलाशी ली गई जिसके पास से 650 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
जिसके संबंध में थाना गदपुरी पलवल में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS ACT) के तहत अभियोग दर्ज किया गया । फरीदाबाद यूनिट इंचार्ज इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बतलाया कि आरोपी को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी व जो भी अन्य व्यक्ति इस केस में संलिप्त होगा उनको भी हर हाल में काबू किया जाएगा। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फरीदाबाद के इंचार्ज निरीक्षक मनोज कुमार ने आम जन से अपील करते हुए बताया कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई देता है तो बेफिक्र होकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर नंबर 90508–91508 पर सूचना दे सकते हैं सूचना देने वाले का नाम पता पूर्णता गुप्त रखा जाएगा।



नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।