हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल की टीम ने डैनी डॉग के साथ ढाबो पर चलाया नशे के विरुद्ध सर्च अभियान

0

हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल की टीम ने डैनी डॉग के साथ ढाबो पर चलाया नशे के विरुद्ध सर्च अभियान




हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह साहब के दिशानिदेर्शों, पुलिस उप महानिरीक्षक सिमरदीप सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक नीतिका गहलोत भापुसे एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री पंखुरी कुमार के आदेशानुसार हरियाणा के सभी जिलों में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 



उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व उप निरीक्षक कीमती लाल ने अपनी टीम के साथ दिनांक 12 जून से 26 जून तक चलने वाला नशा मुक्त भारत पखवाडा मे जिला पलवल में पलवल-सोहना रोड पर बने ढाबों (शिवम ढाबा टहरकी, हरियाणा होटल जैन्दीपुरा, कृष्णा ढाबा जैन्दीपुरा व महेन्द्र सिंह ढाबा जैन्दीपुरा) पर डैनी डॉग के साथ तलाशी अभियान चलाया। यूनिट इंचार्ज कीमती लाल ने सभी ढाबा मालिकों को भी हिदायत दी कि आप किसी भी प्रकार का कोई भी नशीला पदार्थ यहां अपने ढाबे पर ना तो किसी व्यक्ति को बेचोगे ना ही अपने यहां किसी को पीने दोगे।



उन्होंने कहा विधि अनुसार भारत में कोई भी व्यक्ति अफीम, भांग, गांजा, चरस, हेरोइन, स्मैक, चिट्टा, एलएसडी, नशीली गोलियां, नशीले टीके आदि न अपने पास रखेगा। न सेवन करेगा। न खरीदेगा और न बेचेगा। उन्होंने वातार्लाप के माध्यम से एकत्रित लोगों को बताया कि हरियाणा में नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का गठन हो चुका है। इस ब्यूरो का एकमात्र उद्देश्य हरियाणा प्रान्त को नशा मुक्त करना है। इसके लिए ब्यूरो और हरियाणा पुलिस नशे की तस्करी में संलिप्त अपराधियों को प्रतिदिन सलाखों के पीछे भेजने का कार्य कर रही है। इतना ही नहीं नशे में ग्रस्त हो चुके लोगों का निशुल्क उपचार कराया जाता है। 



प्रत्येक जिले के सरकारी अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र चल रहे हैं। उप निरिक्षक कीमती लाल ने सभी लोगों को ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 90508-91508 के बारे में बतलाया और आग्रह किया कि जो कोई भी व्यक्ति नशा बेचता है या नशा छोडना चाहता है वो हमारे इस टोल फ्री नंर्ब पर शिकायत देकर पुलिस का सहयोग करे। उन्होंने कहा गुप्त सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्ण रूप से गुप्त रहेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top