पलवल के लड़के ने पास की HCS की परीक्षा, जिले का नाम किया रोशन

0

पलवल के लड़के ने पास की HCS की परीक्षा, जिले का नाम किया रोशन




होडल के गांव बांसवा निवासी विशाल का हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) में चयन हुआ है। विशाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां, अपने परिवार व शिक्षकों को दिया है।


 

विशाल एसपीएस इंटरनेशनल का छात्र रहा है। फिलहाल विशाल का परिवार पलवल के सेक्टर-दो स्थित हाउसिंग सोसायटी में रह रहा है। विशाल ने बारहवीं कक्षा पास करने के बाद फरीदाबाद स्थित वाइएमसीए यूनिवर्सिटी से मेकेनिकल में बीटेक की है। 



विशाल के पिता उदय सिंह पलवल स्थित आइटीआइ में प्लेसमेंट अधिकारी तौर पर कार्यरत हैं, विशाल आजाद बांसवा गांव में एसी समाज का पहला एचसीएच बना है। विशाल ने सिलीगुड्डी में आरएमएस में सर्विस करने के बाद ढाई महीने पहले फरीदाबाद स्थित ईपीएफओ कार्यालय में सर्विस करते हुए 2024 में हरियाणा सिविल सर्विस की परीक्षा में सफलता हासिल की है।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top