पलवल: गांव पिनगवां के लोगों को किया नशे के विरुद्ध जागरूक

0

गांव पिनगवां के लोगों को किया नशे के विरुद्ध जागरूक




हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल की टीम ने गांव पिनगवां में नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। और वंहा गाँव के लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। आपको बता दे कि उप निरीक्षक क़ीमती लाल ने प्रतिबंधित नशे की रोकथाम बारे विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि स्वापक औषधी एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के अंतर्गत नशीले पदार्थों का सेवन क्रय विक्रय तस्करी उत्पादन परिवहन आदि पूर्ण रूप से निषेध है। 



उन्होंने लोगो को नशे के दुष्प्रभावों से परिचित कराते हुए कहा कि यदि ये मनुष्य के उपभोग के लिए अच्छे होते तो सरकार इन्हें बिक्री के लिए खुला छोड़ देती। नशा मुक्त हो भारत मेरा ऐसी सोच बनानी है, नशे में ग्रस्त हो चुकी युवा पीढ़ी मिलकर सबको बचानी है। नशा के दुष्परिणाम की बात जन जन तक पहुंचानी है। कविता के माध्यम से नशा मुक्त अभियान का संदेश दिया। गाँव के लोगों ने बड़ी रूचि के साथ इस कार्यक्रम में सहभागिता की। लोगो ने कहा कि वे इस अभियान में सहयोग करेंगे। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो की यह पहल है जिसमे सीधे नागरिकों को नशे के विरुद्ध कार्यक्रमों में जोड़कर नशा मुक्त हरियाणा अभियान को सार्थक किया जा रहा है। उप निरीक्षक क़ीमती लाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस प्रयास से जुड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ब्यूरो का हेल्पलाइन 9050891508 पर है। अंत में शपथ ग्रहण करवाई गई। उन्होंने अपना निजी नंबर भी वंहा मौजूद लोगों की सुविधा के लिए साझा करते हुए कहा कि पुलिस जनता की सेवा सुरक्षा और सहयोग के लिए है।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top