तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।
आगरा चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल के प्रांगण में दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आयुष विभाग हरियाणा योग आयोग के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय शिविर का हुआ समापन।
योग प्रशिक्षक आयुष विभाग के डॉक्टर रामजीत आर्य, जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के योगाचार्य गुरमेशसिंह, तहसील प्रभारी पतंजलि योग समिति से जगदीश रावत, जिला पतंजलि से सुधीर रावत ने व जिला के योग सहायकों द्वारा जिले भर के आए हुए भारी संख्या में सभी शारीरिक विज्ञान के प्रवक्ता डीपी पीटीआई अध्यापकों को प्रोटोकॉल अनुसार सामान्य योग अभ्यास प्रार्थना के उपरांत कराया गया।
शिविर के तीसरे दिन भी रिवीजन के साथ खड़े होने वाले सूक्ष्म व्यायाम में गिरवा चालन, सेकंध चालन, कटी चालन, घुटना संचालन, खड़े आसनों में ताड़ासन, वृक्षासन, पद हस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, बैठकर करने वाले आसन में दंडासन, भद्रासन, वज्रासन उष्ट्रासन शशांकासन, उत्तान मंडूकासन, वक्रासन पेट के बाल लाकर किए जाने वाले आसन मकरासन ,भुजंगासन, सलभाषण पीठ के बाल लाकर किए जाने वाले आसन उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन , कपालभाति क्रिया, प्राणायाम में अनुलोम विलोम, शीतली, भ्रामरी व ध्यान योग कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ ही संकल्प के साथ सत्र का समापन किया गया।
संकल्प दिलाया गया कि में संकल्प के साथ सर्वदा अपनी सोच में संतुलन बनाए रखूंगा। ऐसी मन स्थिति मेरे उच्चतम आत्म विकास की असीम संभावनाएं प्रदान करते हैं। मैं अपने कर्तव्य निर्भय के प्रति कुटुंब और कार्य के प्रति समाज में समूचे विश्व में शांति स्वास्थ्य और स्वास्थ्य के प्रसार के लिए कृत संकल्प हूं। शांति पाठ के साथ समापन किया गया।







नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।