सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चों के लिए आई बड़ी खबर, 28 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश की हुई घोषणा
उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग ने मौजूदा हीट वेव/गर्म हवाओं को देखते हुए जिला पलवल के समस्त सरकारी व निजी विद्यालयों में पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने के संबंध में आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि जारी आदेशों के तहत जिला पलवल में गर्म हवा/लू चलने की स्थिति के दृष्टिïगत छात्रों की सुरक्षा व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों की पहली से 12वीं कक्षाओं को आगामी 30 जून 2024 तक बंद रखा जाएगा। जारी आदेशों के अनुसार जिला मौलिक शिक्षा अधिकार, पलवल और पलवल के सभी खंड शिक्षा अधिकारी इन आदेशों के सख्ती से कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार होंगे।
WhatsApp Channel
Join Now
Instagram
Follow me

.jpg)




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।