पशुपालकों के घर द्वार पर सरकार ने उपलब्ध करवाई मोबाइल वेटरिनरी यूनिट :- वैशाली सिंह

0

• अतिरिक्त उपायुक्त ने पशुपालन विभाग की चिकित्सा वैन को झंडी दिखाकर किया रवाना

• प्रदेशभर में 70 मोबाइल वैन की गई है तैनात, जिला को मिली 3 वैन की सौगात

चिकित्सा वैन को हरी झड़ी दिखाते हुए: अतिरिक्त उपायुक्त


राज्य सरकार ने पशुओं के उपचार हेतु पशुपालकों के घर द्वार पर मोबाइल वेटरिनरी यूनिट उपलब्ध करवाई है। इस मोबाइल वैन के माध्यम से आपात स्थिति में पशुपालकों के घर द्वार पर जाकर बीमार पशुओं का उपचार किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह (आईएएस) ने आज लघु सचिवालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर पशुपालन विभाग की चिकित्सा वैन को रवाना किया।



इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए वैशाली सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पिछले दिनों महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी व पशु मेला कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए 70 मोबाइल वैन की सौगात दी थी। उन्होंने बताया कि इनमें से रोहतक जिला को तीन मोबाइल चिकित्सा वैन अलॉट की गई है। यह वैन रोहतक, महम व सांपला उप मंडल में पशुपालकों को सेवाएं प्रदान करेंगी।



अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह(IAS)


उन्होंने कहा कि यह मोबाइल वैन आपात स्थिति के लिए है और 24 घंटे सातों दिन एक्टिव मोड में रहेंगी। पशुओं के उपचार के लिए बनाई गई इस मोबाइल वैन में उपचार से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। वैन में पशुओं के उपचार के लिए पशु चिकित्सक, वीएलडीए, लैब टेस्ट व कृत्रिम गर्भाधान जैसी सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में पशुपालक को हेल्पलाइन नंबर 1962 पर कॉल करनी होगी। इस अवसर पर पशुपालन डेरिंग विभाग के उपनिदेशक डॉ. सूर्य खटकड़ सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top