CRIME BRANCH PALWAL: नूंह से चोरी हुई मोटरसाइकिल सहित दो वाहन चोरों को क्राइम ब्रांच पलवल ने किया गिरफ्तार

0

नूंह से चोरी हुई मोटरसाइकिल सहित दो वाहन चोरों को क्राइम ब्रांच पलवल ने किया गिरफ्तार



पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी डॉ. अंशु सिंगला, आईपीएस कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा चलाई जा रही अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश मुहिम अंतर्गत क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी उप निरीक्षक अजीत नागर की टीम ने दो वाहन चोर आरोपीयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।



क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी उप निरीक्षक अजीत नागर के अनुसार दिनांक 29 फरवरी क़ो स्टाफ मे तैनात हेड कांस्टेबल अजीत अपनी टीम के साथ बराये गस्त पड़ताल सोहना रोड पलवल पर मौजूद थे कि मुखवर ने सूचना दी कि गाँव रिचपुरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी उ.प्रदेश निवासी दो युवक जिनके पास एक मोटरसाईकिल स्प्लेंडर है जो चोरी की है जिसे लेकर नुहँ से अपने गांव रिचपुरा उत्तर प्रदेश जावेगे।  



सुचना पर टीम ने नूंह-मिण्डकोला रोड के पास नाका बन्दी कर उक्त युवकों को मोटरसाइकिल स्प्लेंडर सहित काबू किया जो मोटरसाइकिल बारे कोई कागजात ना पेश कर पाया। जाँच मे उक्त मोटरसाइकिल के चोरी होने बारे थाना सदर नुहँ में धारा 457/380 भा.द.स. के तहत मुकदमा नम्बर 60/2024 दर्ज होना पाया गया। बरामद मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लिया गया है तथा आरोपीयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top