PALWAL: डॉ.बी.आर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

0

डॉ.बी.आर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन



नेहरू युवा केंद्र पलवल ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के द्वारा जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन डॉ.बी.आर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय पलवल में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दीपक मंगला जी रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या अर्चना वर्मा, बाबूलाल शर्मा, विमल कुमार भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का विषय विकसित भारत 2047 है। 



कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन के साथ सरस्वती वंदना की गई उसके उपरांत जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक द्वारा मुख्य अतिथि को पटका एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे जिला युवा अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि व सभी गणमान्य व्यक्ति गणों का स्वागत किया गया साथ ही जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद के बारे में मुख्य बिंदुओं से अवगत कराया । 



कार्यक्रम में मॉक संसदीय सत्र का भी आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया साथ ही युवाओ को नारी शक्ति,माई भारत पोर्टल व विकसित भारत, मिलेट,लीडरशिप के आदि के बारे में भी जानकारी प्रदान की। मुख्य अतिथि दीपक मंगला ने भी संसदीय सत्र में युवाओं की नेतृत्व कला की सराहना की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व के गुणों का विकास करना है ताकि वो अपनी पूरी क्षमता का एहसास कर सके तथा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में योगदान कर सके तथा युवाओं को उनके संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और उन्हे विकास प्रक्रिया में सबसे आगे लाने के लिए प्रेरित करना तथा राष्ट्रीय निर्माण के लिए युवा ऊर्जा का उपयोग करना सीखें। इस वर्ष आस पड़ोस युवा संसद का आयोजन विकसित भारत में युवाओं की भूमिका को ध्यान में रखते हुए नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा पूरे भारत वर्ष में किए जा रहे है।



कार्यक्रम में प्रो राजू कुमार द्वारा नया भारत, नई पहल तथा प्रो दिलबाग सिंह द्वारा नारीशक्ति विषय पर सभी प्रतिभागियों से वार्ता की। इसके पश्चात एक युवा संसद का आयोजन किया गया जिसका विषय अग्निवीर, किसान आंदोलन तथा शिक्षा नीति रहा। कार्यक्रम में सैकड़ो युवाओं ने भाग लिया कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय स्टाफ व नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक पुष्पेंद्र, निशा, सौरभ आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, केशव गौर, विजयपाल, मुकेश सिंगला, मेघश्याम, जितेंद्र कुमार, सागर, लोकेश तंवर आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top