लोकसभा चुनाव के लिए पलवल में हुआ भाजपा कार्यालय का उद्घाटन,विधायक सहित सभी नेता-कार्यकर्ता रहे मौजूद
भाजपा ने आगामी चुनावी तैयारी का आगाज करते हुए हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी वर्चुअल रूप से जुड़े इसी कड़ी में सेक्टर 2 हुड्डा स्थित भाजपा जिला कार्यालय को लोकसभा चुनाव के लिए पलवल विधानसभा का चुनावी कार्यालय बनाया गया है।
कार्यालय पर विधायक दीपक मंगला के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विधायक दीपक मंगला ने आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की रीति नीति का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने 10 साल के कार्यों की बदौलत मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी चुनाव को लेकर हमेशा तैयार रहती है कि अगर कल भी चुनाव की घोषणा हो जाए तो पार्टी जीत की हैट्रिक लगाएगी माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज हम विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर जा रहे हैं।
आर्थिक और सामरिक रूप से विश्व में भारत की धाक जम रही है 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को लेकर मोदी जी ने जो विकास कार्य कराए हैं। आम जनता उन्हीं को लेकर मोदी जी की नीतियों में विश्वास जाता रही है। अब जबकि दूसरी पार्टी आपसी सिर्फ सिर फूटववल में लगी हुई है भारतीय जनता पार्टी तेजी से कार्यकर्ताओं की बदौलत चुनावी आगाज कर रही है धारा 370 को हटाने की बात हो तीन तलाक को समाप्त करने की बात हो नारी शक्ति को 33 परसेंट आरक्षण देने की बात हो जय श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण की बात हो यह सब मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव हुआ है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित ने किया इस अवसर पर विधानसभा संयोजक प्रवीण ग्रोवर, प्रभारी सूरज पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता, लीलाधर वर्मा, गिर्राज डागर, पूर्व मंत्री सुभाष कटयाल, ब्लॉक समिति के अध्यक्ष पति भगत सिंह घुघेरा, नगर परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर यशपाल, हरेंद्र तेवतिया, रामी सरपंच, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशपाल मावई, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदीला राजेंद्र बैंसला, वार्ड पार्षद जितेंद्र तेवतिया जीत, जाखड़ तेजपाल तेवतिया, हरकिशन तेवतिया, रविंद्र खेड़ी, देवेंद्र तोमर तीनों मंडलों के अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।





नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।