Faridabad: फरीदाबाद से नशा तस्कर को काबू कर, 4.18 ग्राम स्मैक किया बरामद

0



हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख श्री ओ. पी. सिंह, आई.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट फरीदाबाद ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए पंचशील कॉलोनी पार्ट-1 इस्माईलपुर फरीदाबाद से एक नशा तस्कर को काबू कर 4.18 ग्राम स्मैक बरामद कर नशा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। 



इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार वशिष्ट, एच.पी.एस. हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो गुरूग्राम एवं युनिट फरीदाबाद प्रभारी निरीक्षक अशोक डागर ने बताया कि उप निरीक्षक जसवीर सिंह के नेतृत्व में हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट फरीदाबाद की पुलिस टीम को एक गुप्त सुचना मिली कि पंचशील कॉलोनी पार्ट-1 इस्माईलपुर फरीदाबाद में राजेश गुप्ता पुत्र राजबहादुर गुप्ता नशीला पदार्थ स्मैक बेचने का काम करता है। 



टीम मौके पर पहुंची और नशा तस्कर को माल समेत काबू किया। जिसके संबंध में थाना पल्ला फरीदाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS ACT) के तहत अभियोग दर्ज किया गया। फरीदाबाद यूनिट इंचार्ज अशोक डागर ने बतलाया कि आरोपी को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी व जो भी इस केस में संलिप्तता मिलेगी उनको भी हर हाल में काबू किया जाएगा। 



हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फरीदाबाद के इंचार्ज इंस्पेक्टर अशोक डागर ने आम जन से अपील करते हुए बताया कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई देता है तो बेफिक्र होकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर नंबर 90508–91508 पर सूचना दे सकते हैं सूचना देने वाले का नाम पता पूर्णता गुप्त रखा जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top