PALWAL BREAKING NEWS: पलवल पुलिस द्वारा अवैध हथियार धारकों की धरपकड़, डिटेक्टिव स्टाफ द्वारा एक आरोपी से देसी कट्टा एवं कारतूस बरामद

0



पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार डॉ अंशु सिंगला, पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ के संबंध में चलाया हुआ है। इसी मुहिम के अंतर्गत गत 16 फरवरी को डिटेक्टिव स्टाफ पलवल प्रभारी उप निरीक्षक विकास कुमार की टीम में तैनात सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने थाना सदर पलवल क्षेत्र अंतर्गत गांव बामणी खेड़ा फ्लाई ओवर से एक आरोपी को देशी कट्टा एवं एक कारतूस अवैध हथियार सहित काबू किया। 



अवैध हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध संबंधित थाना सदर पलवल में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर कार्यवाही अमल में लाई गई तथा आरोपी को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top