Haryana Police Vacancy: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए वेकैंसी घोषित कर दी गई हैं। आपको बता दे हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए कुल 6000 वेकैंसी घोषित करी गई हैं। जिसमे 5000 वेकैंसी पुरुषों के लिए हैं और 1000 वेकैंसी महिलाओं के लिए हैं।
बात करे हरियाणा पुलिस में 6000 कांस्टेबल पदों के लिए उम्मीदवार आवेदन आगामी 20 फरवरी 2024 से कर सकता हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च 2024 हैं। उम्मीदवार तसल्ली से अपने आवेदन कर सकता हैं। काफी समय का इंतजार करने के बाद हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती देखने को मिली हैं। जिसके बाद उम्मीदवारों में खुशी की लहर जाग ऊटी हैं।
हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती में उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।
• उमीदवारों के आवेदन करने की आयु 18 वर्ष से लेकर 21 वर्ष तक होनी चाहिए।
• बात करे आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क शुन्य हैं, किसी भी उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
• उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए एडुकेशन कम से कम 10+2 होना आवश्यक हैं किसी भी बोर्ड से।
• उम्मीदवारों के पास मेट्रिक में हिंदी या संस्कृत विषय मे से एक होना आवश्यक है।
• परीक्षा की तिथि अभी घोषित नही कर गई हैं।
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कुछ फिजिकल क्राइटेरिया भी दिया हुआ है, जिसके पास करना सभी उम्मीदवारों के लिए जरुरीहैं। बात करे पुरुषों की तो उन्हें 2.5 किमी की दौड़ कुल 12 मिनट में तय करना होगा और वही बात करें महिलाओं को तो उन्हें 1 किमी की दौड़ कुल 6 मिनट में तय करना होगी। अन्य फिजिकल की डिटेल आपको नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।
जो भी उम्मीदवार हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करेगा उसे सबसे पहले लिखित परीक्षा से गुजरना होगा उसे पास करने के बाद उम्मीदवार को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, NCC वाले उम्मीदवारों को कुछ छूट और सुविधा आमजन से अलग मिलेगी। जिन भी उम्मीदवारों को हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करना है वह आगामी 20 फरवरी से आवेदन करना शुरू कर दे ताकि बादमे आपको किसी भी समस्या का समाधान ना करना पड़े।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।