हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल की नशे पर बड़ी कार्यवाही, 75नशीले इंजेक्शन सहित 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

0

HSNCB: हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल की नशे पर बड़ी कार्यवाही, 75नशीले इंजेक्शन सहित 2 नशा तस्कर गिरफ्तार




हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट फरीदाबाद ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए गौरेल्ला मौहल्ला, हथीन मोड़ पलवल से दो नशा तस्करों को काबू कर 75 नशीले इन्जेक्शन बरामद कर नशा तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए युनिट फरीदाबाद प्रभारी निरीक्षक अशोक डागर ने बताया कि उप निरीक्षक जसवीर सिंह के नेतृत्व में हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट फरीदाबाद की पुलिस टीम को एक गुप्त सुचना मिली कि गौरेल्ला मोहल्ला, पलवल में अनिल उर्फ कलुआ पुत्र अर्जुन ठाकुर निवासी हथीन मोड़ गौरेल्ला मोहल्ला व प्रदीप उर्फ लाला पुत्र नन्दकिशोर निवासी पंचवटी कॉलोनी पलवल जिला पलवल में नशीले इन्जेक्शन बेचने का काम करते है। 



टीम मौके पर पहुंची और नशा तस्करो को माल समेत काबू किया। जिसके संबंध में थाना सिटी पलवल में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS ACT) के तहत अभियोग दर्ज किया गया। फरीदाबाद यूनिट इंचार्ज अशोक डागर ने बतलाया कि आरोपी को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी व जो भी व्यक्ति इस केस में संलिप्त होगा उनको भी हर हाल में काबू किया जाएगा। 



हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फरीदाबाद के इंचार्ज इंस्पेक्टर अशोक डागर ने आम जन से अपील करते हुए बताया कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई देता है तो बेफिक्र होकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर नंबर 90508–91508 पर सूचना दे सकते हैं सूचना देने वाले का नाम पता पूर्णता गुप्त रखा जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top