Hodal: एंटी नारकोटिक्स सेल होडल ने 3.42 ग्राम स्मैक के साथ एक नाशा तस्कर को किया गिरफ्तार, कार्यवाही शुरू
एंटी नारकोटिक्स सेल होडल को मिली बड़ी कामयाबी। नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत इसी कड़ी में कार्य करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल होडल ने एक तस्कर को स्मैक मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
एंटी नारकोटिक्स सेल होडल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि गत 19 फरवरी को उनकी टीम में तैनात एएसआई राजबीर सिंह के नेतृत्व में टीम नशा गतिविधियों पर रोकथाम हेतु थाना होडल क्षेत्र अंतर्गत गढी पट्टी मोड होडल मौजुद थे जहां उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि अन्धुवा पट्टी होडल निवासी एक युवक पांडवन कालोनी मे अपनी RO के पानी की दुकान पर बाहर से लाकर नशीला पदार्थ स्मैक बैचता है और आज भी अपनी RO के पानी की दुकान के सामने खडा होकर नशीला पदार्थ स्मैक बैच रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने बिना किसी देरी के मौका पर दबिश देकर युवक उक्त को काबु किया ।
काबू किए गए युवक उपरोक्त की नोडल अफसर श्री कुलदीप सिंह डीएसपी होडल के समक्ष नियमअनुसार तलाशी मे युवक से मिली प्लास्टिक पन्नी के अन्दर नशीला पदार्थ 3 ग्राम 42 मिली ग्राम स्मैक मिली। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना होडल में मामला पंजीबद्ध किया गया। आगामी जांच इकाई द्वारा आरोपी से बरामद मादक पदार्थ के स्त्रोत बारे गहनता से पूछताछ जारी है। आरोपी को आज पेश अदालत किया जाएगा।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।