UP POLICE CONSTABLE BHARTI: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पर योगी जी का आया बड़ा बयान, अगले 6 माह में होगी परीक्षा, बच्चों को मिली बड़ी राहत

0

UP POLICE CONSTABLE BHARTI: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पर योगी जी का आया बड़ा बयान,अगले 6 माह में होगी परीक्षा, बच्चों को मिली बड़ी राहत




UP POLICE CONSTABLE BHARTI: हाल ही में हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा था। युवाओं की मांग थी कि परीक्षा को रद्द कर दुबारा करवाया जाएं। जिसे लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बड़ा बयान दिया हैं। योगी जी के बयान से लाखों युवाओं को राहत मिली हैं।



आपको बता दे कि 17 व 18 फरवरी को हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा था। जिसे लेकर परीक्षार्थियों में काफी चिंता बनी हुई थी कि क्या पेपर रद्द होगा या नहीं, और अगर रद्द हुआ तो क्या दोबारा होगा या नहीं। तो आपको बता दे कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी के मुख्यमंत्री योगी जी का इसपर बड़ा बयान आया हैं। उन्होंने कहा है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा-2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह के भीतर ही पुनः परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं।




योगी आदित्यनाथ जी ने यह भी कहा है कि परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। वहीं उन्होंने कहा है कि पेपर लीक करने/कराने और युवाओं की मेहनत के खिलाफ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नही जाएगा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। और जल्द ही दोबारा परीक्षा करवाई जाएगी। यह जानकारी खुद योगी आदित्यनाथ जी ने अपने ट्विटर(X) से ट्वीट करके लोगों से सांझा करी हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top