राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में आदर्श कॉलोनी वार्ड 15 में विशाल कलश यात्रा व श्री राम झांकी का आयोजन किया गया

0



पलवल की आदर्श कॉलोनी वार्ड 15 में हरि कृष्णा सेवा समिति के तत्वावधान में आज राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में विशाल कलश यात्रा व श्री राम झांकी का आयोजन किया गया। कलश यात्रा व श्री राम झांकी का शुभारंभ वार्ड 15 के पार्षद जितेंद्र तेवतिया के कार्यालय से आरंभ होकर बंसल रोड़, सरलागढ़ नई बस्ती, रेलवे लाइन, सुखराम रोड़ से होते हुए वापस समिति के कार्यालय पर ही समापन किया गया।



कलश यात्रा और श्री राम झांकी में कॉलोनी की सैंकड़ो महिलाएं और पुरुषों ने भाग लिया। श्री राम झांकी में महाबली हनुमान और राम आगमन के भजन गाते हुए पूरी कॉलोनी राममय नजर आई। जगह-जगह कॉलोनी के लोगों ने पुष्प वर्षा करके यात्रा का अभिनंदन किया। साथ ही कॉलोनी के लोगों में श्री राम के आगमन को लेकर काफी खुशी और उत्साह का माहौल दिखा।




वहीं कुछ लोगों का कहना था कि त्रेता युग मे श्री राम का वनवास 14 साल का हुआ था लेकिन कलयुग में 500 साल बाद राम जी का वनवास खत्म होकर उन्हें पुनः राजतिलक प्राप्त हुआ हैं। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर लोगों में काफी खुशी की लहर थी। वहीं, कलश यात्रा और श्री राम झांकी के आयोजन  के लिए कॉलोनी के लोगों ने पार्षद जितेंद्र तेवतिया, हरेंद्र तेवतिया और हरि कृष्णा सेवा समिति के लोगों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।



इस अवसर पर पार्षद जितेंद्र तेवतिया, श्री हरि कृष्णा सेवा समिति के मेंबर, हरेंद्र तेवतिय, पंडित रामशरण शर्मा, मेहरचंद शर्मा, विष्णु वर्मा, श्यामलाल पांचाल, रिछपाल हुड्डा और कॉलोनी के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top