जन स्वास्थ्य शिक्षा समिति और एसबीआई बैंक के संयुक्त तत्वावधान में एसबीआई बैंक में फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शुगर, बीपी और हीमोग्लोबिन की जांच करी गई। शिविर में करीब 70+ लोगों ने फ्री जांच कराकर लाभ पाया।
मौके पर रीजनल मैनेजर विनोद कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक कमल सचदेवा व शाखा प्रबंधक मौजूद रहे और लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच व सुबह उठकर व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर के.सी प्रशांत पैथ लैब के संचालक डॉ. प्रशांत गुप्ता, जिन्होंने इस जांच शिविर का आयोजन किया व मौजूद रहे और लोगों की जांच कराने पर ध्यान दिया और उन्हें जांच के बारे में भी समझाया। उन्होंने बताया कि अगर किसी को जांच में शुगर बार-बार ज्यादा आता है तो उसे डायबिटीज नामक रोग की आशंका बन जाती हैं। इस समय विश्व के डायबिटीज के सबसे ज्यादा मरीज भारत मे हैं। इसलिए हमें जरूरत है कि हम एनीमिया और डायबिटीज दोनों बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करें तोड़ ज्यादा से ज्यादा अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दे। इस अवसर पर के.सी प्रशांत पैथ लैब की टीम की तरफ से देवराज, गरिमा, दीपिका, रीत, हर्ष, अंजू और राजू मौजूद रहें।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।