22 जनवरी भारत के इतिहास में लिखी जाने वाली वो तारीख हैं जिस दिन अयोध्या में श्री राम मंदिर का उद्धघाटन किया हैं। इस दिन भगवान श्री राम अपने दिव्य मंदिर में विराजमान हुए। इसे लेकर देश में काफी खुशी का माहौल था। लोगों द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वहीं, यूट्यूब पर भारत के बड़े-बड़े क्रिएटर की बात करें तो उनका रिएक्शन भी काफी रोमांचक था। हाल ही में यूट्यूबर अमित भड़ाना का एक गाना भी रिलीज हुआ 'वो श्री राम हैं'। यूट्यूबर अमित भड़ाना अयोध्या गए और वहां राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए और उन्होंने अपने ट्विटर पर भी राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर ट्वीट किया।
बात करें, यूट्यूबर कैरी मिनाटी की तो उन्होंने भी अपने यूट्यूब एकाउंट पर राम मंदिर को लेकर कम्युनिटी पोस्ट कि। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि "हम सभी भक्त जनों को राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण होने पर शुभकामनायें, हम सभी पर प्रभु राम अपनी दया दृष्टि बनाये रखें। जय श्री राम🙏🚩", यूट्यूबर कैरीमिनाटी की पोस्ट देखें तो लगता हैं वह बेहद खुश हैं।
वहीं, बात करें बिग्ग बॉस विनर व मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की तो उन्होंने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर राम मंदिर को लेकर काफी ट्वीट किया और यूट्यूब पर विलोग भी डाला। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा कि
"दिल पर प्रेम छाया है, राम राज फिर आया है, देख ताकत सनातन की ,पूरा संसार घबराया है"
"जय हो 🙏🏻 सुस्वागतम्_प्रभु_श्री_राम"
वहीं, यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने विलोग में कहा कि अपने हिन्दू बन्दे खुश हैं राम मंदिर के उद्घाटन से, उनकी विचारधारा बिल्कुल अलग है आमजन से वो राम मंदिर को किसी राजनीति पार्टी से जोड़ रहे है, और फिर उसकी आलोचना कर रहे हैं, की मंदिर नहीं बनना चाहिए था जो कि बिल्कुल गलत हैं, उन्होंने कहा कि सब खुश हो जाओ राम मंदिर बनने की खुशी में, एक बार सभी राम नाम का नारा ही लगा दो ये सब एल्विश यादव ने अपने विलोग को शूट करते हुए कहा, और यदि आप ज्यादा जानने चाहते हो तो नीचे उनकी वीडियो का लिंक है आप उसपर क्लिक करके देख सकते हो।
सभी यूट्यूबर का रिएक्शन देखने के बाद लगता है कि सभी यूट्यूबर राम मंदिर के बनने काफी ज्यादा खुश है उनका मानना है कि भगवान को किसी राजनीति पार्टी से ना जोड़ा जाए, भगवान सभी के लिए एक हैं, इसलिए जो भी व्यक्ति इस खबर को पढ़ रहा है वह कमेंट बॉक्स में जय श्री राम जरूर लिखें।







नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।