ग्राम मंडकोला में हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह: सरपंच सविता डागर

0



Republic Day 2024- ग्राम मंडकोला के पॉलीटेक्निक कॉलेज में में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम मंडकोला की सरपंच सविता डागर, ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और सलामी दी।



सरपंच सविता डागर ने कहा कि सन 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। उन्होंने ग्रामवासियों और मौजूद सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।




वहीं, सरपंच सविता डागर ने कहा कि गणतंत्र दिवस के साथ हमारे देशभक्तों के त्याग और बलिदान की एक लंबी गौरवगाथा जुड़ी हुई हैं। देश को आजादी दिलाने के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने लंबा संघर्ष किया। 

उन्होंने इस मौके पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों के साथ-साथ उन जाबांज जवानों को भी सलाम किया, जिन्होंने आजादी के बाद देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी। आज पूरा देश उनका ऋणी हैं।



इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल, श्री पीएम गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल पवन कुमार सिंह, ब्लॉक समिति मेम्बर सुमेर डागर, विधायक प्रवीण डागर के प्रतिनिधि सतीश डागर, नंदास बाबा मंदिर के महंत मंगल दास, योगेश कुमार, व गवर्नमेंट स्कूल के सभी अध्यापक मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top