वर्षो पुरानी ब्रिज की समस्या से लोगों को मिला निपटान, करीब साढ़े 24 करोड़ रुपए की लागत से बने रसूलपुर ब्रिज का हुआ उद्धघाटन, आवागमन में मिली लोगों को सुविधा

0



BREAKING NEWS: वर्षो से चली आ रही रसूलपुर रेलवे ओवर ब्रिज की समस्या का पूरी तरह से निपटान किया गया। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज करीब 24 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित रसूलपुर रेलवे ओवरब्रिज का रिबन काटकर शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया हैं।



केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि रसूलपुर ओवर ब्रिज शुरू होने से रेलवे लाइन पार क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग आजादी के बाद से ही इस आरओबी को बनाने की मांग कर रहे थे। वर्षो से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन आरओबी के शुरू होने से लोगों की समस्या समाप्त हो गई हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज के शुरू होने से बैसलात क्षेत्र के दर्जनों गांवों का इसका फायदा होगा।




वहीं, विधायक दीपक मंगला ने रसूलपुर रेलवे ओवर ब्रिज के उद्घाटन के ऐतिहासिक मौके पर केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित अन्य गणमान्यों का स्वागत अभिवादन किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में चहुमुखी विकास कार्य हुए है और जनता की सुविधा के लिए भविष्य में भी इसी तरह के विकास कार्य होते रहेंगे।



इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक दीपक मंगला, जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, ब्लॉक पंचायत समिति के चैयरमेन भगत सिंह घुघेरा, किरणपाल खटाना, मुकेश सिंगला, मनोज रावत, प्रवीण ग्रोवर, एसडीओ रामप्रकाश व जिला प्रशासन सहित अनेक गांवो के पंच-सरपंच व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top