India-Maldives Relation: मालदीव झुका भारत के आगे, बढ़ाया दोस्ती का हाथ, जाने क्या बोले मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू भारत के लिए

0



INDIA-MALDIVES RELATION: एक बार फिर मालदीव भारत के आगे झुका है। मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गणतंत्र दिवस की बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत और मालदीव की दोस्ती काफी पुरानी हैं, मुझे उम्मीद है कि दोंनो देशों की दोस्ती और मजबूत होगी।



आपको बता दे कि बीते दिनों में भारत-मालदीव के बीच काफी तनाव रहा हैं। क्योंकि मालदीव के कुछ मंत्रियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपमान जनक टिप्पणियां की थी। जिसके बाद भारतीय लोगों के साथ-साथ अन्य देशों के लोगों ने भी इसका काफी विरोध किया। और दोनों देशों के रिश्तों में बहुत ज्यादा तनाव पैदा हो गया।



हालांकि, मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के नाम अपने संदेश में मुइज्जू ने लिखा कि मैं भारत सरकार और वहां के नागरिकों को इस मौके पर शुभकामनाएं देता हूं।



वहीं, मुइज्जू ने यह भी कहा कि मुझे उम्मीद है भविष्य में भारत और मालदीव की सदियों पुरानी दोस्ती और ज्यादा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार और वहां के नागरिकों के लिए लगातार सुख-शांति और विकास की कामना करता हूँ।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top