MHA IB ACIO-II 2023: आईबी एसीआईओ 2023 परीक्षा तिथि जारी, जाने कब होगी परीक्षा

0


इंटेलीजेंस ब्यूरो द्वारा आईबी एसीआईओ 2023 भर्ती परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई हैं। फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थियों में अपनी होने वाली परीक्षा की तिथि को जानने के लिए उत्सुकता बनी हुई थी। आपको बता दे कि प्राप्त जानकारी के अनुसार इंटेलिजेंस ब्यूरो ने अभ्यर्थी की मेल पर होने वाली परीक्षा तथा शहर की जानकारी भेज दी है। उम्मीदवार अपनी मेल चेक करके अपनी परीक्षा की तिथि और स्थान जान सकते हैं।



इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा 995 पदों के लिए आईबी एसीआईओ भर्ती 2023 अधिसूचना की घोषणा की थी। और नवंबर 2023 में उम्मीदवारों द्वारा इसके फॉर्म भी भरे गए थे। IB ACIO भर्ती 2023 आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2023 थी।



आपको बता दे कि मिली जानकारी के अनुसार IB ACIO की परीक्षा तिथि 17 से 18 जनवरी 2024 तक हैं। और जल्द ही इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि एडमिट कार्ड को लेकर अभी कोई खास अपडेट नही हैं। 


आईबी एसीआईओ चयन प्रक्रिया 2024

स्टेज-1: लिखित परीक्षा (150 अंक)

स्टेज-2: साक्षात्कार (100 अंक)

स्टेज-3: दस्तावेज सत्यापन

स्टेज-4: मेडिकल जांच

सभी उम्मीदवारों को इन चरणों से गुजरना होगा। आईबी एसीआईओ भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए उम्मीदवारों के लिए प्रत्येक चरण को सफलतापूर्वक पूरा करना जरूरी है।



आईबी एसीआईओ वेतन

इंटेलिजेंस ब्यूरो में एक सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी के वेतन की बात करें तो उन्हें मासिक वेतन ₹44,900 और ₹1,42,400 के बीच हैं। ये 7वें वेतन आयोग और वेतन बैंड 2 पर आधारित है। आईबी एसीआईओ में भत्ते भी शामिल हैं।  और यह अधिकारी की वरिष्ठता और उस शहर पर निर्भर करता है जहाँ वह तैनात हैं।


आईबी एसीआईओ आधिकारिक वेबसाइट: mha.gov.in

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top