• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
पीएम मोदी पर मालदीव के मंत्रियों द्वारा अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद मालदीव काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहा है। आपको बता दे कि मालदीव के कुछ मंत्रियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर कुछ अपमानजनक टिप्पणियां की थी जिसके बाद मालदीव काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। वहीं इंटरनेट पर काफी ज्यादा #boycottmaldives भी चला हुआ हैं।
आपको बता दे कि कुछ समय पहले पीएम मोदी लक्षद्वीप आइलैंड पर गए थे। और उन्होंने लक्षद्वीप का आनंद उठाते हुए पर्यटकों से गुहार की वह एक बार लक्षद्वीप भी आए। उसके बाद कुछ मिमस इंटरनेट पर वायरल होने लगा, जैसे कि- (पीएम मोदी के लक्षद्वीप में डुबकी लगाते ही,डूब गया मालदीव)।
वहीं, कुछ अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ चैनल द्वारा बताया जा रहा है कि पीएम मोदी पर टिप्पणी करने के बाद मालदीव को बड़ा झटका लगा है। हजारों पर्यटकों द्वारा मालदीव में होटलों की बुकिंग कैंसिल और फ्लाइट की टिकटों को भी कैंसिल किया गया। जिसके बाद मालदीव को बहुत बड़ा झटका लगा हैं। आपको बता दे कि मालदीव की इकोनॉमी पूरी तरह से पर्यटकों पर निर्भर है। लेकिन पर्यटकों द्वारा मालदीव को बड़ा झटका दे दिया गया है, जिसके बाद मालदीव काफी परेशान हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मालदीव के जिन मंत्रियों ने पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणियां करी थी उन्हें उनके मंत्री पद से हटा दिया गया हैं। लेकिन वहीं पर्यटकों में फिर भी मालदीव के प्रति काफी रोष हैं। दुनियाभर में फिलहाल #boycottmaldives छाया हुआ हैं। गुस्साएं लोगों ने मालदीव को उसकी हसली औकात दिखा दी हैं। हालांकि, मालदीव के नए राष्ट्रपति चीन की शरण मे मदद मांगने चले गए हैं। बताया जा रहा है कि मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ु चीन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने चीन से अधिक पर्यटकों को भेजने की गुहार लगाई हैं अब देखना होगा कि क्या चीन मालदीव की मदद करेगा या नहीं।
आपकी क्या राय है, यह हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। यदि खबर अच्छी लगी तो कृपया इसे अपने मित्रों-परिवारजनों के साथ जरूर शेयर करें।



नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।