आज के युग में जहां एक तरफ लोग मोटापे से परेशान है वहीं दूसरी तरफ लोग अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान है। कहीं लोग अपनी इस परेशानी को दूर करने के लिए लाखों रुपये खर्च देते है या फिर नकली सप्लीमेंट्स के चक्कर में फंस जाते है।
वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि फ़ास्ट फ़ूड के अधिक सेवन से पतले-दुबले शरीर से छुटकारा मिल सकता है। आपको बता दे कि यह सब सिर्फ कहने की बात है, वजन बढ़ने का तो पता नहीं लेकिन आप अस्पताल जल्द पहुँच सकते हो एक प्रकार के खाने से। इसलिए इन सब बातों से सावधान रहें इन प्रकार की बातों पर बिल्कुल भी विश्वास ना करें इससे आपके शरीर को नुकसान हो सकता हैं।
वजन ना बढ़ने के कारण ??
अब बात करते है कि वजन ना बढ़ने के क्या-क्या कारण हो सकते है।
1) भरपूर मात्रा में पोषण आहार का ना मिलना।
2) रोजाना तला या बाहर का खाना।
वजन बढ़ाने के लिए क्या करें
आखिर क्या करें जिससे सही मात्रा में वजन बढ़ सके और शरीर को कोई नुकसान भी ना हो। आपको बता दे कि काफी रिसर्च के अनुसार पता चला कि दूध में शहद का सेवन करने से वजन बढ़ाने में सहायता मिलती है। अब आपको ख्याल आएगा कि शहद तो वजन कम करने में काम आता है तो यह वजन कैसे बढ़ा सकता है, तो आपको बता दे गर्म पानी मे शहद का उपयोग करने से वजन बढ़ता है और दूध में मिलाकर पीने से वजन बढ़ता हैं।
जहां आप लोगों ने वजन बढ़ाने के लिए लाखों रुपये खर्च करें हो तो एक तरीका यह भी इस्तेमाल करें। हालांकि अभी सर्दियों का समय है और ऐसे मौसम में शहद का उपयोग शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। और यदि आपको इसके उपयोग से दोगुना लाभ मिल जाये तो इससे अच्छा क्या हो सकता हैं। इसलिए 15 दिन तक सुबह-सुबह दूध में शहद मिलाकर पियें और देखे की आपके वजन में कितना फर्क हुआ।
यदि इस नुस्खे से आपको भी कोई लाभ होए तो इस आर्टिकल को दुसरो के साथ सांझा करें।





नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।