हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फरीदाबाद/पलवल यूनिट को मिली बड़ी सफलता, महिला नशा तस्कर को काबू कर 220 ग्राम गांजा किया बरामद

0

 


  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  


पलवल के गांव असावटी से हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट फरीदाबाद ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए पलवल के गाँव असावटी से महिला नशा तस्कर को काबू कर 220 ग्राम गांजा बरामद कर एक नशा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार वशिष्ट, एच.पी.एस. हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो गुरूग्राम एवं युनिट फरीदाबाद प्रभारी निरीक्षक अशोक डागर ने बताया कि उप निरीक्षक क़ीमतीलाल के नेतृत्व में हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट फरीदाबाद की एक पुलिस टीम को एक गुप्त सुचना मिली कि कमलेश उर्फ पंडितानी पत्नी शेरसिंह निवासी गाँव असावटी  पलवल नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करती है जो आज भी अपने घर के बाहर खडी होकर गांजा बेच रही है। 



टीम मौके पर पहुंची और नशा तस्कर को माल समेत काबू किया। जिसके संबंध में थाना गदपुरी पलवल मे मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS ACT) के तहत अभियोग दर्ज किया गया। फरीदाबाद यूनिट इंचार्ज अशोक डागर ने बतलाया कि आरोपीया को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी व जो भी इस केस में संलिप्तता मिलेगी उनको भी हर हाल में काबू किया जाएगा।



 हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फरीदाबाद के इंचार्ज इंस्पेक्टर अशोक डागर ने आम जन से अपील करते हुए बताया कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई देता है तो बेफिक्र होकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर नंबर 90508–91508 पर सूचना दे सकते हैं सूचना देने वाले का नाम पता पूर्णता गुप्त रखा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top