दिया कुमारी की कुछ ऐसी बाते जिन्हें जानना आपके लिए है बेहद जरूरी | दिया कुमारी बायोग्राफी |

0

 

राजस्थान, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी


  • NTV MEDIA DESK  

Diya Kumari: दिया कुमारी का जन्म 30 जनवरी 1971 को राजस्थान के जयपुर जिले में हुआ था। कुमारी राजस्थान के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता भवानी सिंह एक उद्यमी और भारतीय सेना में एक अधिकारी थे उनकी माँ का नाम पद्मिनी देवी था। कुमारी अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। सूत्रों के मुताबिक दिया कुमारी शासक मान सिंह द्वितीय की पोती है।

6 अगस्त 1997 में उन्होंने एक आम आदमी, नरेन्द्र सिंह राजावत से शादी कर ली, जो एक चार्टेड अकाउंटेंट हैं और एक निर्माण व्यवसाय भी चलाते है। कुमारी के तीन बच्चे है। दो पुत्र और एक पुत्री।


दिया कुमारी की शिक्षा

कुमारी की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने जयपुर के मुंबईमहारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त की हैं। और पार्सन्स आर्ट्स एंड डिज़ाइन स्कूल,लंदन एवं ललित कला सजावटी पेंटिंग डिप्लोमा में अपनी शिक्षा प्राप्त की। 




राजनीतिक करियर

दिया कुमारी ने 2013 में भाजपा के साथ मिलकर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। कुमारी आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान सहित कई गैर सरकारी संगठनों और चैरिटी संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है। 2019 में कुमारी लगभग 70% के भारी जीत अंतर के साथ राजस्थान के राजसमंद निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुनी गई।



आपको बता दे कि दिया कुमारी ने भाजपा में शामिल होने से पहले अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभाली, और साल 1989 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फिर दिया 2013 में भाजपा में शामिल हुई और विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सवाई माधोपुर से पहली बार विधायक बनी। 2019 में बीजेपी से सांसद बनी और 2023 में राजस्थान के चुनाव में हिस्सा लिया और जीत हासिल की। और वर्तमान में दिया कुमारी राजस्थान की उप मुख्यमंत्री हैं।





दिया कुमारी की खास और रोचक बातें

(•) एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें मीठा खाने का बहुत शौक है और उन्हें चॉकलेट भी बहुत पसंद है।

(•) वसुंधरा राजे सिंधिया ने दिया कुमारी को भाजपा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया था।

(•) साल 2014 में कुमारी को 'बेटी बचाओ' अभियान के लिए राजस्थान राज्य सकरार का राजदूत नियुक्त किया गया था।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top