बंदूक के बल पर लाखों रुपए के फ़ोन की लूट को अंजाम देने वाले आरोपियों को होडल क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

0

अलग-अलग 2 मामलों में दोनों आरोपियों को अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार, दो देशी कट्टा एवं कारतूस बरामद



  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

होडल क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता। क्राइम ब्रांच होडल टीम ने लाखों की कीमत के फोन लूट वारदात मे शामिल 2 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित दबोचने मे सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है ताकि आरोपियों से लुटे गए मोबाइल बरामद किए जा सके। 



क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के अनुसार मामले में पंचवटी कालोनी के रहने वाले राहुल भारद्धाज ने शहर थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह सरकारी अस्पताल के समीप मोबाईल की दुकान चलाता है। बीती 16 दिसंबर की शाम को वह अपनी दुकान पर मौजूद था। उसी दौरान उसकी दुकान पर दो युवक आए। दोनों युवक उसकी दुकान पर फोन देखने लगे। दोनों ने दो आईफोन एवं एक सैमसंग कुल तीन महंगे फोन निकलवाए। युवक तीनों फोन खरीदने की बात करने लगे। उसी दौरान एक नकाबपोश युवक आया। उक्त युवक ने आते ही उस पर बंदूक तान दी। इसके बाद तीनों युवक उक्त तीन फोन लूटकर फरार हो गए। लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। शहर थाना पुलिस ने मामले में तीनों युवकों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।



प्रभारी क्राइम ब्रांच होडल ने आगे बतलाया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी महोदया डॉक्टर अंशु सिंगला के कुशल निर्देशन में टीमों का गठन कर आरोपियों की धरपकड़ का अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत सहायक उप निरीक्षक राजवीर सिंह ने लूट वारदात में शामिल एक आरोपी को थाना शहर पलवल क्षेत्र अंतर्गत सिविल हॉस्पिटल मोड से एक कारतूस से लोडेड देशी कट्टा अवैध हथियार सहित एवं हेड कांस्टेबल रिंकू के नेतृत्व में दूसरी टीम ने थाना शहर पलवल क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 2 मोड पलवल से इस लूट वारदात मे शामिल दूसरे आरोपी को देशी कट्टा अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 



आरोपियों के विरुद्ध थाना शहर पलवल में शस्त्र अधिनियम के तहत दो अलग मामले भी पंजीबद्ध किए गए हैं। आरोपियों को आज पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि मे आरोपियों से लूटे गए मोबाइल बरामद किए जाएंगे साथ ही फरार चल रहे तीसरे आरोपी के बारे में पता किया जाएगा। आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top