पलवल जिले को सुंदर, स्वच्छ और विकसित बनाने की दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत : विधायक दीपक मंगला

0

विधायक दीपक मंगला ने नगर परिषद क्षेत्र में किए एक करोड़ 9 लाख रुपए के विकास कार्यों के शिलान्याश


  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

विधायक दीपक मंगला ने पलवल नगर परिषद क्षेत्र में रविवार को 1 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों का नारियल तोडक़र विधिवत शुभारंभ किया। विधायक दीपक मंगला ने कहा कि इन विकास कार्यों में वार्ड नंबर 4 के शास्त्री जी के मकान से कुंवर के ऑफिस तक के रास्ते का निर्माण, वार्ड नंबर 6 में इंद्रराज के मकान से सुनील दीवान के मकान तक रास्ता निर्माण, वार्ड नंबर 16 में शिव मंदिर से नानकचंद के मकान तक के रास्ता निर्माण, वार्ड नंबर 15 में हनुमान मंदिर से बंसल रोड तक के रास्ते का निर्माण, बंसल हॉस्पिटल के साथ वाले मुख्य रास्ते का निर्माण, कुसलीपुर वार्ड नंबर 10 के आन्तरिक रास्तों का निर्माण कार्य शामिल है।



विकास कार्यों को लेकर क्या बोले विधायक मंगला

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रख कर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पलवल क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। पलवल जिला को सुंदर, स्वच्छ और विकसित बनाने की दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत है। केएमपी, केजीपी, रेल कॉरिडोर, बड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे इसी के उदाहरण है। लगातार सड़कों का सौंदर्य करण किया जा रहा है। उन्होंने कहा बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक के रोड का टेंडर प्रक्रिया चल रही है। 



इस कार्य को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा की प्लेटफार्म नंबर 5 से चलने वाली ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर 1 से लोगों की सहूलियत को देखते हुए चलाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि दिनों दिन पलवल जिला की आबादी बढ़ती ही जा रही है हरियाणा की सबसे ज्यादा बिजली की खपत करीब 24 प्रतिशत पलवल की है। 




विधायक दीपक मंगला ने वार्ड के स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों को पूरा करवाने में केंद्रीय उर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी अपना पूरा सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इन विकास कार्यों को पूरा करने में धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।



मौके पर कौन-कौन शामिल रहे

इस मौके पर नगर परिषद पलवल के चेयरमैन यशपाल, नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज बंधु, जितेंद्र तेवतिया, हरेंद्र तेवतिया, देवेंद्र तंवर, जीत जाखड़, हरकिशन तेवतिया, रविंद्र खेड़ी,मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला, सुरेश माहोर, विवेक नंबरदार, विष्णु वर्मा, डॉक्टर सुरेंद्र, पंडित राम शर्मा, मेहरचंद शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top