अपना ब्लड बैंक ने आज एक बार फिर दी मानवता की मिसाल, थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चे को समय पर दिया रक्त

0


  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

 

सालों से मानवता के लिए काम करता आ रहा अपना ब्लड बैंक ने आज एक बार फिर की थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चे की मदद। आपको बता दे कि अमित कुमार नामक बच्चा कई दिनों से रक्त के अभाव से जूझ रहा था, इसलिए अपना ब्लड बैंक ने उस बच्चे को समय पर रक्त प्रदान किया।



फरीदाबाद, दिल्ली और पलवल के सभी अस्पताल और ब्लड बैंक में एबी नेगेटिव रक्त का पता किया लेकिन बच्चे की मदद के लिए कोई भी व्यक्ति आगे नहीं आया। आपको बता दे कि एबी नेगेटिव रक्त बहुत ही दुर्लभ है जो कि जल्दी से नहीं मिलता। 

वहीं, अपना ब्लड बैंक की अनूठी पहल में उन्होंने बच्चे को यह रक्त उपलब्ध करवाया।



वहीं, अपना ब्लड बैंक के संचालक डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि उनके पास 35 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे पंजीकृत है लेकिन यह बच्चा उनके पास पंजीकृत नहीं था, परंतु फिर भी उन्होंने मानवता की मिसाल देते हुए इस बच्चे को समय पर रक्त उपलब्ध करवाकर इसकी सहायता की।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top