• NTV MEDIA DESK
अयोध्या में राम जन्मभूमि के स्थान पर बनाया जा रहा राम मंदिर एक हिन्दू मंदिर हैं, जहाँ रामायण के अनुसार हिन्दू धर्म के प्रमुख देवता भगवान श्रीराम का जन्मस्थान हैं। आपको बता दे कि 5 अगस्त 2020 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भूमिपूजन अनुष्ठान किया गया था और मंदिर का निर्माण आरंभ हुआ था।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने मार्च 2020 में राम मंदिर के निर्माण का पहला चरण शुरू किया। हालांकि भारत में COVID-19 महामारी लॉकडाउन के बाद 2020 में निर्माण कार्य को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया।
मंदिर निर्माण कार्य के लिए देश और दुनिया भर की प्रशिद्ध चीज़ो का इस्तेमाल किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ी के 7 किलोमीटर के दायरे के सभी 7000 मंदिरो को भी दिया जलाकर उत्सव में शामिल होने के लिए कहा गया हैं।
वहीं, रामजन्म भूमि ट्रस्ट ने इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए 3000 वीवीआईपी और 4000 संतो सहित लगभग 7000 लोगों को आमंत्रित किया है। आपको बता दे कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्धघाटन समारोह है जिसमे की सभी राजनेताओं, सभी चार शंकराचार्य, मशहूर हस्तियों, क्रिकेटरों, पुजारियों और अन्य धार्मिक नेताओं के शामिल होने की संभावनाएं हैं।



नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।