• लोगों को सरकार की सेवाएं मुहैया कराने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगाए जा रहें हैं स्टॉल
• आत्मनिर्भर व विकसित भारत का दृढ संकल्प लेने की ग्रामीणों को दिलाई शपथ
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे प्रसारण के माध्यम से नागरिकों को किया संबोधित
• रथ यात्रा के स्वागत में गांव ककराली, लालवा, छपरौला और सहराला में कार्यक्रम हुए आयोजित
• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
विधायक दीपक मंगला ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि नागरिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ उनके घर द्वार पर मुहैया कराई जाए। इसी कारण से सरकार ने विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रमों की शुरूआत की है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को पलवल के गांव ककराली में आयोजित कार्यक्रम में विधायक दीपक मंगला बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा जिला के जिन-जिन गांवों से होकर गुजर रही है वहां-वहां ग्रामीण इस यात्रा का जोरदार स्वागत कर रहे हैं। यात्रा के साथ जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभाग स्टॉल स्थापित करके लोगों को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित भी कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक दीपक मंगला ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और उज्जवला योजना की पात्र महिलाओं को गैस चूल्हे भी भेंट किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभ संदेश को भी एलईडी के माध्यम से दिखाया व सुनाया गया।
विधायक दीपक मंगला ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा देश और प्रदेश के प्रत्येक गांवों में जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक कर रही है। ग्रामीणों को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल रही है। यात्रा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा लोगों की फैमली आईडी को ठीक किया जा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों के कार्ड बनाए जा रहे है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा लोगों की पेंशन की समस्याओं को दूर किया जा रहा है। इसके अलावा संबंधित विभागों द्वारा योजनाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है और लोगों की समस्याओं का समाधान भी मौके पर ही किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीण काफी संख्या में भाग ले रहे है। इसमें किसानों को ड्रोन तकनीक की जानकारी भी प्रदान की जा रही है।
इसी प्रकार शनिवार को लालवा, छपरौला और सहराला गांव में भी रथ यात्रा के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांव लालवा में पलवल ब्लॉक पंचायत समिति के चेयरमैन भगत सिंह घुघेरा तथा गांव छपरौला में बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता कुलदीप अत्री और गांव सहराला में बीडीपीओ प्रवीण कुमार ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर उपस्थिति को संकल्प शपथ दिलाकर स्टॉलों का अवलोकन किया तथा उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओं को गैस चूल्हे भेंट किए।
विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा कार्यक्रम के तहत उत्कृष्टï कार्य करने वाले खिलाडियों, कलाकारों, बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। ककराली व छपरौला में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अब नागरिकों को योजनाओं को लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे, बल्कि सरकार लाभार्थियों के घर द्वार पर पहुंच रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद अभियान के माध्यम से शहर, गांवों, कस्बों और वार्डों को कवर करते हुए नागरिकों को जागरूक कर सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ देकर लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेकों योजनाएं हैं, जिन्हें इस यात्रा के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर पलवल निगरानी समिति के पूर्व चेयरमैन मुकेश सिंगला, यात्रा के जिला संयोजक डा. यशपाल मावई, सह संयोजक योगेश नौहवार, बीडीपीओ नरेश शर्मा, डीटीपी नरेंद्र नैन, उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी, डीआईओ डी.पी. कुलश्रेष्ठï, एससीपीओ अंशुल डागर, डा. संजय सिंह, परसादी लाल डागर, गांव ककराली से किशन सिंह, लालव से श्यामलाल, सहराला के सरपंच संजय कुमार, छपरौला से पंच बलराज सहित गांवों के युवा, महिलाएं, बच्चे, विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।





नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।