• NTV MEDIA BURO
• GURUGRAM DESK
गुरुग्राम में शनिवार सुबह सभी डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठ गए। डॉक्टरों के हड़ताल पर बैठने के चलते स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीजों का कहना है कि अगर डॉक्टरों को हड़ताल पर बैठना है तो उन्हें पहले बताना चाहिए, ताकि कोई परेशानी न हो। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की ये हड़ताल पूरे प्रदेश भर में चल रही है।
डॉक्टर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष केशव शर्मा ने बताया की डॉक्टरों की मांग है कि सिविल अस्पतालों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती की जाए, लेकिन प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं कर रही। हरियाणा को बने 60 साल हो गए हैं, लेकिन यहां अभी तक स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का कोई कैडर नहीं है, जिसके चलते हरियाणा में स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं आ पा रहे हैं।
हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टरों की माने तो दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल से रोगियों को दिक्कतें तो जरूर हुई है, लेकिन इसके अलावा इमरजेंसी सेवाएं बिल्कुल भी बाधित नहीं हुई।



नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।