नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच हथीन (एवीटी) ने किया गिरफ्तार

0



  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  


क्राइम ब्रांच हथीन (एवीटी) को मिली बड़ी कामयाबी। क्राइम ब्रांच हथीन (एवीटी) प्रभारी उप निरीक्षक दीपक गुलिया की टीम ने नौकरी का झांसा देकर धोखाधडी तथा कागजो की जालसाजी करके रु० हडपने मामले में दूसरे एवं मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।


प्रकरण के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए डीएसपी हथीन सुरेश भड़ाना ने बतलाया कि मामले में पीड़ित कोमल पत्नी विनय निवासी हथीन  ने अप्रैल 2022 में थाना हथीन मे अपनी शिकायत दर्ज कराई थी कि सामान्य हस्पताल अलफाय मांडीखेडा, फिरोजपुर झिरका में आयुष्मान विभाग में कार्यरत उनके जान पहचान वाला व्यक्ति ने उसे तथा उसके पति तथा उनके तीन अन्य परिचित व्यक्तियों को एन.एस.एस.ओ. विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर कुछ रूप्ये नकद और कुछ रुपये Pay Phone द्वारा टोटल -19,00,000/-रु० ठग लिए और उनके पेपरों के साथ छेडछाड कर उनका फर्जी तोर पर प्रयोग करके एन.एस.एस.जो. विभाग की अपोइन्टमेन्ट लेटर दे दिया और ट्रेनिंग लेटर व ज्योनिंग लैटर व अन्य कागजात भी दे दिए। उन्हें जब उनके साथ हुई धोखाधड़ी होने के बारे पता चला तो उन्होंने अपने पैसे वापस लेने चाहे तो आरोपी तथा उसकी पत्नी और पिता ने उनके साथ गाली गलौच तथा मारपीट करने पर उतारू हो गये और कहने लगे हमारे पास तुम्हारे कोई पैसे नहीं है जो तुम्हे करना है वो कर ले। कहा कि अगर दोबारा घर पर आये तो तुम्हे जान से खत्म करवा देगें। इस संबंध में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत थाना हथीन मे मामला पंजीबद्ध किया गया तथा दिनांक 20 जुलाई 2023 को वारदात में शामिल एवं आरोपी के पिता को गिरफ्तार किया।



डीएसपी हथीन ने आगे बतलाया कि मामले में क्राइम ब्रांच हथीन की उप निरीक्षक जमशेद के नेतृत्व में गठित जांच इकाई ने दिनांक 06/12/23 दूसरे एवं मुख्य आरोपी को गिरफतार करने में सफलता हासिल की। आरोपी से 9 ATM वा एक अदद फर्जी आई कार्ड SDM (बिहार राज्य) वा एक आई कार्ड आयुसमान भारत वा दो मोबाईल फोन मिले। आरोपी का पुलिस हिरास्त रिमाण्ड 3 दिन हासिल किया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से वारदात मे प्रयोग की गई सीम, लैपटाप मय चार्जर, प्रिंटर वा वारदात मे प्रयोग मोबाईल फोन वा धोखाधडी से मुदईया से नोकरी लगाने के नाम से लिए रुपयो मे बचे 10 हजार रुपये बरामद किए गए है। आरोपी को आज रिमांड अवधि के उपरांत पेश अदालत किया गया जहां अदालत ने आरोपी को बंद कारागार नीमका फरीदाबाद के सादर आदेश फरमाए।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top