होडल क्राइम ब्रांच ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, आरोपी से अवैध शराब की 6 पेटी बरामद

0

 




  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस अधीक्षक पलवल से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ अंशु सिंगला, पुलिस अधीक्षक पलवल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस का अवैध शराब तस्करों की धरपकड़ का विशेष अभियान चला हुआ है इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार प्रभारी की टीम ने शराब तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए हजारों रुपए की कीमत की अंग्रेजी शराब की 5 पेटी एवं एक पेटी बियर कुल 6 पेटी की खेप सहित आरोपी तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 



क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के अनुसार गत दिनांक दिनांक 15 दिसंबर को स्टाफ में तैनात सहायक उप निरीक्षक मेहरचन्द के नेतृत्व में गठित टीम थाना गदपुरी क्षेत्र अंतर्गत गदपुरी टोल पर मौजूद थी जहाँ उन्हें मुखबर ने सूचना दी कि एक युवक जो अबैध शराब बेचने का काम करता है अपनी गाडी स्विफ्ट मे फरीदाबाद से अबैध शराब ला रहा है तथा यही से होते हुए पलवल जाएगे। सूचना के आधार पर टीम पुलिस पार्टी ने मौका पर नाकाबंदी कर तस्कर को धर दबोचा।


स्विफ्ट कार की तलाशी में गाडी की डिगगी मे अंग्रेजी शराब की 5 पेटी एवं एक पेटी बियर कुल 6 पेटी शराब मिली,शराब बारे आरोपी कोई लाईसेन्स परमिट पेश न कर सके । पूछताछ में आरोपी ने तस्करी में ठेका मालिक की भी संलिप्ता बताई है। 



बरामद शराब व स्विफ्ट कार पर पुलिस ने कब्जा कर आरोपीयों के खिलाफ थाना गदपुरी मे आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बक्सा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top