धतीर गांव के प्राची नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर का आयोजन, 52 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

0



  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

धतीर गांव में प्राची नर्सिंग होम धतीर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ रामेश्वर डिंडे ने सभी रक्तदाताओं को प्रेरित किया और उन्हें बताया की कोई भी व्यक्ति हर 3 महीने बाद रक्तदान कर सकता है। प्रिया डिंडे ने इस समय पर रक्तदान की मेहत्ता के ऊपर जोर दिया और उन्होंने अपना ब्लड बैंक का धन्यवाद दिया जो समय-समय पर थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए रक्तदान शिविर आयोजन करता रहता है। 



उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई भी प्रभाव नहीं होता और सफूर्ति का संचार होता है। इस अवसर पर अपना ब्लड बैंक के संचालक डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने सभी ग्राम वासियों का धन्यवाद दिया और उन्होंने बताया कि थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए हर सप्ताह ताजा रक्त की आवश्यकता होती है जिसको उपलब्ध कराने के लिए उन्हें हर सप्ताह रक्तदान शिविर आयोजन करना होता है। इस अवसर पर हंसवती ने रक्तदान किया। 



इस अवसर पर राजेश, मंजीत, ब्रह्मजीत, नरेश, धर्मेंद्र डागर, निरंजन डागर, साहिल, राजपाल, जसवंत डागर, सौरभ डागर आदि  ने रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ श्रुति, रेनू ,प्रीति, मनीष, गायत्री देवी, अंजू, मंजीत, ब्रह्मजीत मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top