दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का हुआ समापन

0

विधायक जगदीश नायर एवं सीईओ डीआरडीए पलवल ने किया युवा पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित


  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY : UMANG  

युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा और जिला प्रशासन पलवल द्वारा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय दूधोला में आयोजित दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव मंगलवार को संपन्न हो गया । सोमवार को समारोह का शुभारंभ किया गया था ।


प्रधानाचार्य भगत सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं विधायक जगदीश नायर होडल, जितेंद्र कुमार सीईओ डीआरडीए जिला परिषद  को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।सबसे पहले मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए ।


उन्होंने कार्यक्रम में बेटियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि समारोह में कार्यक्रमों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि आज बेटियों ने 50% नहीं बल्कि 100% पर ही कब्जा कर लिया है । उन्होंने बेटियों द्वारा प्रस्तुत की गई सभी कार्यक्रमों की जमकर प्रशंसा की और उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि वह समाज में देश के लिए भी काम करें । उसके बाद उन्होंने विजेता टीम एवं अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।


कार्यक्रम में विभिन्न संस्थान/ विभाग से आए हुए निर्णायक मंडल के सदस्य, यूथ कोऑर्डिनेटर ऑफिसर श्रीमती सुनीता, आईटीआई पलवल से श्री उदय सिंह वर्ग अनुदेशक, श्री श्याम वर्ग अनुदेशक, आईटीआई हथीन से श्री इंद्राज, आईटीआई कुशक से श्री मनोज वर्ग अनुदेशक, आईटीआई पलवल के समस्त स्टाफ ने अपना सहयोग दिया।


यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम

लोक नृत्य (समूह) में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की टीम प्रथम रही, ओम स्कूल रसूलपुर की टीम द्वितीय स्थान पर एवं गवर्नमेंट आईटीआई पलवल की टीम तृतीय स्थान पर रही।

लोक नृत्य (एकल) में करिश्मा प्रथम, योग्यता द्वितीय, एवं चांदनी तृतीय स्थान पर रही ।

लोकगीत एकल में हरीश प्रथम, सोहेल द्वितीय एवं कृष्ण तीसरे स्थान पर रहे ।

कहानी लेखन में संजय प्रथम, अजीत द्वितीय एवं सौरव डागर तीसरे स्थान पर रहे ।

पोस्टर मेकिंग में प्रिया प्रथम, सोनिया द्वितीय एवं अंकित तीसरे स्थान पर रहे ।

भाषण प्रतियोगिता में पूजा रावत प्रथम, नफीस खान द्वितीय एवं इंद्रावती तीसरे स्थान पर रही।

भगत सिंह प्रधानाचार्य कम जिला यूथ कोऑर्डिनेटर ने बताया कि सरकार एवं विभाग के आदेश अनुसार जिला यूथ फेस्टिवल का आयोजन श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय दूधोला के प्रांगण में किया गया । जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर को प्रदर्शित किया । भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन समयानुसार किए जाते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top