• एस पी महोदया ने आगमन स्थलों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश,रिहर्सल संपन्न
• सतर्क एवं सजग रहकर ड्यूटी का करें निर्वहन-, पुलिस अधीक्षक
• कार्यक्रमों दौरान जिला पलवल में भारी बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा-पुलिस अधीक्षक
•किसी ने असामाजिक/अपराधिक गतिविधियां की तो खैर नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई- पुलिस अधीक्षक
![]() |
| आगमन स्थल का दौरा करते हुए एस.पी डॉ. अंशु सिंगला और ए.एस.पी जसलीन कौर |
• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का 20 नवंबर को प्रस्तावित दौरा है जिसमे माननीय मुख्यमंत्री जी सर्वप्रथम श्री विश्वकर्मा कौशल यूनिवर्सिटी दूधोला के छठे स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। तदुपरांत देवी झलकारी बाई की याद में सेक्टर 2 पलवल मे आयोजित जयंति रैली (जनसभा) को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत होडल में गौ सेवा धाम हॉस्पिटल के भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर एस.पी डॉ अंशु सिंगला ने आगमन स्थलों का दौरा कर लगाई गई यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर रिहर्सल की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कार्यक्रम स्थल के आसपास वाहनों से जाम की स्थिति न बने तथा सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक ना रहे इसके लिए सतर्क एवं सजग रहकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार का संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अफवाहों पर ध्यान ना दें और कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
रिहर्सल के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस, डीएसपी हेड क्वार्टर पलवल शाकिर हुसैन, डीएसपी शहर पलवल दिनेश कुमार, डीएसपी होडल सज्जन सिंह, डीएसपी क्राइम पलवल नरेश कुमार एवम डीएसपी ट्रैफिक पलवल कुलदीप सिंह एवं कार्यक्रम मे लगी सभी ड्यूटीओं के प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने कड़े शब्दों में कहा है कि कोई भी इन कार्यक्रम की आड़ में असामाजिक/ अपराधिक गतिविधियां करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से जिला भर में 48 नाके लगाए गए हैं। इस दौरान जिला पलवल में भारी बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए सिविल वर्दी में भी पुलिस बल की अलग से तैनाती की गई है। इसके अलावा दंगा निरोधक दस्ता, बम डिस्पोजल, टियर गैस स्क्वाड, वजरा वाहन की भी अलग से तैनाती की गई है।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।