जीजीडीएसडी कॉलेज के सह संस्थापक ब्रह्मलीन श्री परमानंद जी कालड़ा की पुण्य स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्रित"
• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय पलवल में 22 नवंबर को महाविद्यालय की युवा रेड क्रॉस इकाई द्वारा महाविद्यालय के सह संस्थापक ब्रह्मलीन श्री परमानंद जी कालड़ा की पुण्य स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्रबंधक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र कालड़ा एवं समापन समारोह में पलवल जिला के अतिरिक्त जिला उपायुक्त साहिल गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं त्याग मूर्ति ब्रह्मलीन गोस्वामी गणेश दत्त जी महाराज ब्रह्मलीन श्री परमानंद जी को पुष्पांजलि अर्पित करते एवं स्वयंसेवकों द्वारा प्रभु वंदना से हुई। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रतिभा सिंगला व युवा रेड क्रॉस की प्रभारी डॉ रुचि शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शिविर के मुख्य अतिथि एडवोकेट मेहन्द्र कालरा जी ने वंदे मातरम के उद्घोष के साथ रक्तदान की महत्वता को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। समापन समारोह के दौरान अतिरिक्त जिला उपायुक्त साहिल गुप्ता ने रक्तदान की महत्वता के साथ मूल्य शिक्षा और संज्ञानात्मक कौशल के विषय में विद्यार्थियों को बताया। प्रबंधक समिति के सचिव बंशीधर मखीजा ने विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
प्रबंधक समिति के सदस्य राजेंद्र कालड़ा एवं अजनीत कालड़ा इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस रक्तदान शिविर में जिला सिविल हॉस्पिटल से डॉ सरफराज एवं डॉ सुरेश की टीम एवं अपना ब्लड बैंक से डॉ प्रशांत एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने इस रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया शिविर में 132 रक्तदाताओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया एवं 101 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस विशाल रक्तदान शिविर में प्रिंट मीडिया से देश रोजाना के मुख्य पत्रकार विनोद भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय की युवा रेड क्रॉस इकाई के प्रभारी डॉ रुचि शर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया एवं यह जानकारी भी दी कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी पलवल के सहयोग से महाविद्यालय किसान युवा रेड क्रॉस इकाई द्वारा जिला स्तर पर पांच दिवसीय कैंप का आयोजन भी महाविद्यालय में किया गया है जिसका आरंभ 21 नवंबर को किया गया एवं यह शिविर 25 नवंबर तक महाविद्यालय के प्रांगण में लगेगा। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को युवा रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ पी के वर्मा ने मंच संचालन किया।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।