![]() |
| मोबाइल वैन को गांवों के लिए रवाना करते हुए कार्यकारी अभियंता अमित कुमार व अन्य विभाग कर्मचारी |
• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
जल जीवन मिशन के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा मोबाइल वॉटर टेस्टिंग वन के माध्यम से जिला पलवल के करीब 100 गांव से पानी के सैंपल भरेगी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से कार्यकारी अभियंता अमित कुमार सांडेला की अध्यक्षता में कार्यालय से मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर गांव के लिए रवाना किया गया।
कार्यकारी अभियंता अमित कुमार सांडेला ने बताया कि हमारे जीवन में पानी का विशेष महत्व है इसलिए इसकी गुणवत्ता काफी मायने रखती है वॉटर टेस्टिंग मोबाइल वैन एक आधुनिक उपकरण है इसके द्वारा गांव में पानी की गुणवत्ता जचने के लिए मौके पर ही पानी की जांच की जा सकती है। यह एक चलती फिरती अपनी जांच करने की लैब है उन्होंने बताया कि मोबाइल वैन अगले दो महीने तक गांव-गांव जाकर पानी की जांच करेगी विभाग की ओर से जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा ने बताया कि मोबाइल वैन शुक्रवार को गांव कटेसरा,गोपी खेड़ा, दाड़ोता, अलावलपुर, खजूरका और जनौली से केमिस्ट उज्जवल व बी आर सी विश्वास और कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पेयजल ट्यूबवेल के मौके पर ही सैंपल भरे बाद में भरे गए सैंपलों को मोबाइल वैन के माध्यम से मौके पर ही जांचा गया।
यह मोबाइल वैन केमिकल जांच के लिए गांव-गांव जाएगी। पानी के कुल 9 पैरामीटर की जांच की जाएगी जिसमें से मुख्यतः टीडीएस, पी एच, टरबिडिटी, आयरन,हार्डनेस, फ्लोराइड, नाइट्रेट, सल्फेट व जिंक तत्वों की जांच की जाएगी इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी जिला लैब से केमिस्ट रीना ने मोबाइल वैन की अगवानी की बी आर सी विश्वास, कुलदीप सिंह व अन्य विभागीय कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।



नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।