पलवल में एएसपी ने पुलिस बल के साथ निकाला पैदल मार्च, कहा अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

0

 


  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG 

त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। असामाजिक तत्वों और संदिग्ध वाहनों पर नजर रखने के लिए जिले में विभिन्न 19 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। पूरी सुरक्षा देने के लिए पुलिस की ओर से शहरों और कॉलोनियां में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। एएसपी जसलीन कौर ने सैकड़ों पुलिस जवानों के साथ शहर व कैंप क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च निकाला और शहरवासियों में सुरक्षा की भावना पैदा की।


फ्लैग मार्च के दौरान एएसपी ने आमजन से मुलाकात की और सुरक्षित माहौल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों की आड़ में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन को राष्ट्र निर्माण में अहम ट्रैफिक नियमों की पालना करने बारे में भी जागरूक किया।

डायल 112 और दुर्गा शक्ति एप के बारे में दी जानकारी

महिलाओं को डायल 112 एवं दुर्गा शक्ति एप के बारे में जानकारी। उन्होंने शहरवासियों व क्षेत्रवासियों से सद्भावना बनाए रखने की अपील की और कहा कि दीपावली के पावन पर्व के मद्देनजर पलवल पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से अलर्ट मोड पर है चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी रहेगी। एडिशनल एसपी जसलीन कौर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल को अपने बीच पाकर आमजन ने खुद को किया पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस किया।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top